फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gymkhana Ground: Corporation will present evidence in Supreme Court

जिमखाना मैदान : सुप्रीम कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत करेगा निगम

Fri, 06 Sep 2024 05:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Gymkhana Ground: Corporation will present evidence in Supreme Court
मेरठ। जिमखाना की अरबों रुपये की संपत्ति के मालिकाना हक की लड़ाई सुप्रीमकोर्ट तक पहुंच गई। निगम अधिकारियों का दावा है कि बच्चा पार्क, लेडीज पार्क और जिमखाना मैदान की प्रॉपर्टी 100 साल से लीज पर है। उसका किराया निगम लेता है। संपत्ति के मालिक नवाब हैं, जो बंटवारे के दौरान परिवार सहित पाकिस्तान चले गए थे। उक्त संपत्ति का मालिकाना हक नियमानुसार सरकार के पास चला जाएगा, जिसे नगर निगम ही संवारेगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का कहना है कि जिमखाना की संपत्ति पर नगर निगम काबिज है। सन 1911 में मेरठ नगर पालिका ने नवाब साहब से लीज पर यह संपत्ति ली थी। नवाब परिवार सहित पाकिस्तान चले गए, इसका रिकॉर्ड सरकारी दस्तावेजों में है। लीज पर रहते यह संपत्ति परिवर्तित नहीं हो सकती थी और न ही किसी अन्य को बेचा जा सकता था। जिन दस लोगों ने संपत्ति पर अपना मालिकाना हक जताया है, उन्होंने नगर निगम को कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं दिए है। यह मामला सुप्रीमकोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी नगर निगम लगातार पैरोकारी कर रहा है। नगर निगम ने इस संपत्ति पर अपना हक जताते हुए कोर्ट के कुछ साक्ष्य दिए और अन्य कलक्ट्रेट स्थित रिकॉर्ड रूम से खंगाले जा रहे है। बृहस्पतिवार को भी रिकॉर्ड रूम में जिमखाना की संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed