फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gym owner attacked on NH 58, looted of Rs 25,000

Meerut News: एनएच 58 पर जिम संचालक पर हमला कर 25 हजार लूटे

Mon, 13 Apr 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Gym owner attacked on NH 58, looted of Rs 25,000
टीपीनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एनएच- 58 पर शनिवार शाम चार बाइकों पर सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने जिम संचालक हिमांशु राठी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी जेब में 25 हजार रुपये भी लूट लिए और अधमरी हालत में छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

टीपीनगर थाने में तहरीर देते हुए टीपीनगर निवासी हिमांशु भाटी ने बताया कि शनिवार रात वह अपना वेदव्यास पुरी स्थित जिम बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच- 58 पर घाट मोड़ के पास चार बाइकों पर सवार एक दर्जन से युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब में रखे 25 हजार रुपये भी लूट लिए। हमले में उसके लहुलुहान होकर जमीन पर गिर जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हिमांशु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed