Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gyanvapi case Maulana Abul Qasim Nomani of Darul Uloom angry over worship being performed basement

ज्ञानवापी: तहखाने में मूर्तियां रख पूजा कराने से दारुल उलूम के मोहतमिम नाराज, सभी मुसलमानों से की थी ये अपील

Fri, 02 Feb 2024 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 09:25 PM IST
सार

शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मस्जिदों में ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा के लिए विशेष दुआ की गईं। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद के लिए देशभर के लोगों से दुआ की अपील की थी। 

विज्ञापन
Gyanvapi case Maulana Abul Qasim Nomani of Darul Uloom angry over worship being performed basement
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी के तहखाने में मूर्तियां रख पूजा पाठ करने के मुद्दे पर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े इदारे दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने नाराजगी जताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की वहां मूर्तियां रखवाने की जल्दबाजी समझ से परे है। जबकि इसके लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय दिया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा चिंता जताते हुए कहा कि जिला अदालत ने आठ दिन का समय दिया था। लेकिन प्रशासन ने दूसरे पक्ष को बिना वक्त दिए रात्रि में ही मस्जिद के तहखाने में मूर्तियां रखवा पूजा प्रारंभ करा दी। प्रशासन की यह जल्दबाजी समझ से परे है। जबकि अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मस्जिदों में ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा के लिए विशेष दुआ की गईं। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद के लिए देशभर के लोगों से दुआ की अपील की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह आह्वान भी किया था कि इसको लेकर किसी भी तरह का प्रदर्शन या काली पट्टी बांधकर विरोध न करें। बल्कि शांतिपूर्वक जुमा की नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगे। 

विज्ञापन

एसपी देहात सहित अधिकारी दारुल उलूम क्षेत्र में रहे मौजूद
ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा को लेकर दारुल उलूम की अपील के बाद एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में बड़ी संख्या में लोग जुमा की नमाज अदा करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआए मांगी और शांतिपूर्वक अपने घरों को चले गए। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसोदिया पुलिस फोर्स के साथ दारुल उलूम क्षेत्र में मौजूद रहे। इसके अलावा नगर की विभिन्न मस्जिदों और मुख्य चौक चौराहों पर भी सुरक्षा के मद्देजनर पुलिस बल तैनात किया गया था। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed