फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gyanendra Dhaka's name also came up in the murder of deputy jailer.

Meerut News: डिप्टी जेलर की हत्या में भी आया था ज्ञानेंद्र ढाका का नाम

Wed, 30 Oct 2024 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gyanendra Dhaka's name also came up in the murder of deputy jailer.
बागपत के लिए भी...
विज्ञापन

संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने कर दिया था बरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के आरोपी ज्ञानेंद्र ढाका का नाम वर्ष 2007 में मेरठ जेल के डिप्टी जेलर नरेंद्र द्विवेदी की हत्या में भी सामने आया था। जेल चुंगी के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय जड़ेजा का नाम भी जुड़ा था। संदेह के आधार पर अदालत ने ज्ञानेंद्र ढाका को बरी कर दिया था।
मेरठ जिला कारागार मेरठ के डिप्टी जेलर नरेंद्र द्विवेदी की 7 अगस्त 2007 को सरेशाम जेल चुंगी बाजार में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। डिप्टी जेलर उस समय अपनी सेंट्रो कार में बैठे थे, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे रिटेल स्टोर स्पेंसर्स में खरीदारी कर रहे थे। अगले दिन नरेंद्र के पिता दयाराम द्विवेदी ने पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक यादवेंद्र शुक्ला व दो डिप्टी जेलरों राजीव कुमार सिंह व अविनाश चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने डिप्टी जेलर राजीव व अविनाश को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने आठ शूटरों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में पेश की। हालांकि बाद में यह केस दो बार और खोला गया, जिसमें शार्प शूटरों के नाम बदलते गए। कोर्ट ने वर्ष 2012 में हत्याकांड में आरोपी बनाए गए विनोद गुर्जर, ज्ञानेंद्र ढाका, अजय जडेजा, नीरज भाटी, रॉबिन उर्फ नरेंद्र शाक्य व पिंटू आदि छह शूटरों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दोनों डिप्टी जेलरों राजीव कुमार सिंह व अविनाश चौहान को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। खास बात यह थी कि दोनों को षड्यंत्र के आरोप में बरी करते हुए सीधे-सीधे 302 का मुल्जिम मानते हुए सजा सुनाई थी। इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक यादवेंद्र शुक्ला व अन्य शूटरों के खिलाफ भी कोर्ट में मुकदमा चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed