{"_id":"6aa56366f0da96cf7e084f89","slug":"gurudwara-saahib-me-saja-keertan-darbaar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1299998-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह देवपुरी में सजा कीर्तन समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह देवपुरी में सजा कीर्तन समागम
विज्ञापन
भाई जगमीत सिंह मीत ने किया संगत को निहाल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बीर खालसा दल उत्तर प्रदेश की ओर से गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह देवपुरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में संगत ने कीर्तन समागम में शामिल होकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और गुरबाणी का श्रवण किया।
समागम में विश्व प्रसिद्ध कीर्तनी भाई जगमीत सिंह मीत ने गुरु साहिब की महिमा का गुणगान करते हुए संगत को निहाल किया। दल के मुख्य संरक्षक डीएस सेठी ने संगत का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वीर खालसा दल की ओर से दूसरा कीर्तन समागम गुरुद्वारा इंद्रापुरम, गाजियाबाद में रात आठ बजे से रात 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा भाई जोगा सिंह देवपुरी के अध्यक्ष हरमीत सिंह और भूपेंद्र सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।