{"_id":"6aa691bd95529df803059677","slug":"guru-tegh-bahadur-and-rishabh-public-school-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-159334-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु तेग बहादुर व ऋषभ पब्लिक स्कूल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु तेग बहादुर व ऋषभ पब्लिक स्कूल ने जीते मैच
विज्ञापन
- जीटीबी एकेडमी में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए वार्मअप मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में पांच अक्तूबर से शुरू हो रहे चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर रविवार को जीटीबी एकेडमी में दो वार्मअप मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर और ऋषभ पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इसमें नकुल ने 55, देव शर्मा ने 39, निखिल ने 46, ओम ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उवेश ने 6, फवाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए और 1 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से मानस ने 42, अक्ष ने 41, कबीर ने 38, श्रेयांश ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नकुल ने तीन, कार्तिक ने दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में ऋषभ स्कूल की टीम ने 17.5 ओवर में 154 रन बनाए। इसमें अविक ने 38, तोहिदूर ने 37, देव ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने दो, सुभान ने दो, शिवा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.3 ओवर में 144 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शहज ने 37, चिराग ने 40, मन्नु ने 35, धैर्य ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अविक ने तीन, आईश ने दो, प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर सोमवार को भी दो मैच खेले जाएंगे।