फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur School Cricket Academy defeated Sports XI

Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में स्पोर्ट्स इलेवन को हराया

Fri, 23 Jan 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur School Cricket Academy defeated Sports XI
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एके
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने स्पोर्ट्स स्टार इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने 18.1 ओवर में 160 रन बनाए। उनकी ओर से केशव ने 41 रन, उत्तम ने 48 रन और आइश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर स्कूल की ओर से नीरव को चार विकेट, शिव को दो, रिहान को दो और सार्थक को भी दो विकेट मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। उनकी ओर से शौर्य ने 46 रन, सुहेल ने 40 रन और आरिश ने 39 रन का योगदान दिया। स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अभय, अर्नव, हसन और सार्थक में दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीरव को दिया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि कल लीग मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed