{"_id":"69b6af649c0a25eb0c00d237","slug":"guru-teg-bahadur-school-academy-defeated-sports-star-meerut-news-c-72-1-mct1009-150177-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु तेग बहादुर स्कूल एकेडमी ने स्पोर्ट्स स्टार को हराया
Sun, 15 Mar 2026 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम के खिलाड़ी
2 विकेट से मैच जीता
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप के दौरान रविवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर की टीम ने 2 विकेट से मैच जीता।
स्पोर्ट्स स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से वंशिका ने 48, आरव ने 42, रियांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने 4 विकेट, नीरव ने 3, प्रत्यक्ष 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और 2 विकेट से मैच जीता। इसमें रितिक ने49, राम ने 41, युग ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स स्टार की ओर से भाविक ने 3, आरव ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मेरठ से तीन टीम पानीपत में होने वाले टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। सभी टीम 28 मार्च को रवाना होंगी। इन्ही खिलाड़ियों में से टीम के चयन की प्रक्रिया की गई।