फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur and Rishabh Cricket Academy won the matches

गुरु तेग बहादुर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

Wed, 23 Jul 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur and Rishabh Cricket Academy won the matches
मेरठ..कंवलजीत..गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकेडमी में खिलाडियों को किया गया सम्मानित.....संवाद - फोटो : संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, जीटीबी और जीटीबी येलो ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में जीटीबी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 129 रन बनाए। इसमें अमान ने 30, मनु ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वरदान और आदर्श ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी येलो की टीम ने 16वें ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें दिशांत ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में मन्नू ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें उमंग ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सबसे अधिक विपुल ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में शिव ने 5 विकेट लिए।
विज्ञापन

तीसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 137 रन बनाए। इसमें रिहान ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अनमोल ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 120 रन ही बना सकी। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज भी टूर्नामेंट के लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed