फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Teg Bahadur Academy reached the finals

Meerut News: फाइनल में पहुंची गुरु तेग बहादुर एकेडमी

Wed, 06 May 2026 06:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur Academy reached the finals
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम और बल्लेबाज आरिश
सब जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में जीटीबी किंग्स को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सब जूनियर वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच जीटीबी किंग्स व गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडम ने 2 विकेट से मैच जीता और फाइनल में जगह पक्की की।
मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें अविक ने 40, विराट ने 39, संचित ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विवेक ने तीन, शिवांश ने दो, सार्थक ने दो, देवांश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आरिश ने शानदार 76 रन की पारी खेली। विवेक ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में प्रिंस ने दो, संचित ने दो, आविक ने दो विकेट लिए। प्लेयर द मैच आरिश को चुना गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed