{"_id":"6a3fd51893c0bf444608e368","slug":"guru-manjeet-is-performing-penance-and-praying-for-happiness-and-prosperity-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112749-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरु मंजीत तपस्या कर सुख समृद्धि की कर रहे कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरु मंजीत तपस्या कर सुख समृद्धि की कर रहे कामना
Sat, 27 Jun 2026 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
गुरू मंजीत सिंह सुख समृद्धि के लिए तपस्या करते हुए। (फलावदा)
संवाद न्यूूज एजेंसी
फलावदा। ग्राम गड़ीना में स्थित जय बाबा मोहन राम मंदिर में खुले आसमान के नीचे भीषण गर्मी में गुरु मंजीत सिंह तपस्या कर सुख समृद्धि के लिए कामनाएं कर रहे हैं। 29 जून को यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ज्येष्ठ माह सेवा का समापन किया जाएगा।
गुरुदेव मंजीत सिंह के साथ दिल्ली से आए गुरु प्रसाद आशीष आदि खुले आसमान के नीचे अग्नि का धूना लगाकर तपस्या में हैं। दूसरी ओर श्रद्धालु मंदिर में खड़े होकर तपस्या में लीन हैं। धूने के चारों तरफ श्रद्धालु लेटकर परिक्रमा कर रहे हैं। वे अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। बताते हैं कि गुरु मंजीत सिंह तपस्या में भीषण गर्मी के चलते चार घंटे तपस्या में लीन रहते हैं। 29 जून को सोमवार को हवन व विशाल भंडारे का आयोजन के साथ ज्येष्ठ माह सेवा का समापन होगा। श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सेवा कर पुण्य अर्जित करेंगे।