{"_id":"681d1cb7e2e945481e0cee3c","slug":"gurjar-public-awareness-conference-will-be-held-in-subharti-university-meerut-news-c-72-1-mct1002-133163-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभारती विवि में होगा गुर्जर जन जागृति सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभारती विवि में होगा गुर्जर जन जागृति सम्मेलन
विज्ञापन
मेरठ। दस मई को क्रांति दिवस सुभारती विवि के ऑडिटोरियम में गुर्जर जन जागृति सम्मेलन होगा। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों से गुर्जर समाज के लोग जुटेंगे।
परतापुर बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में संयुक्त गुर्जर परिसंघ के संयोजक भोपाल प्रधान और जगदीश पूठा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुुद्धनगर, हापुड़, सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर और शामली से राज्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि होंगे। सम्मेलन में गुर्जर समाज की कुरीतियां खत्म करने और सत्ताधारी पार्टियों द्वारा समाज की अवहेलना करने पर चर्चा होगी।
सम्मेलन में क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल गुर्जर को भारत रत्न दिलाने पर जोर दिया जाएगा। सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया जाएगा। भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट की मांग सरकार से की जाएगी। परिसंघ के सह अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गुर्जर समाज से अपील की जाएगी कि मृत्यु भोज व शादी व अन्य समारोह में बजने वाले डीजे बंद हों। इस दौरान सरजीत प्रमुख, पुष्पेंद्र कसाना, गिरेंद्र प्रधान, सरजीत प्रमुख, कुलदीप गुर्जर, वेदपाल चपराणा, कैप्टन सुभाष नागर, प्रशांत दादरी, सुमित, संजीव, सुशील, जितेंद्र ठेकेदार सहित अन्य मौजूद रहे।