फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guldar's dead body found in a garden at Saharanpur city

यूपी: आम के बाग में मिला मृत गुलदार का शव, इलाके में दहशत, हाल ही में हुई थी दो बच्चों की मौत

Tue, 06 Aug 2019 09:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Aug 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Guldar's dead body found in a garden at Saharanpur city
फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के बेहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को गांव रामपुर कलां के पास जंगल में आम के बाग में एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत गुलदार को अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन


मृत गुलदार रामपुर कलां के नाहर सिंह सैनी के बाग में मिला। गुलदार के मुंह में एक मृत चमगादड़ फंसा हुआ था। बाग के बीच से एचटी लाइन गुजर रही है। उसी के नीचे गुलदार पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम ने बताया कि चमगादड़ को पकड़ने के लिए ही गुलदार ने छलांग लगाई होगी और पेड़ में करंट के चलते उसकी मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी शाकंभरी आरएन टिमोटी टीम के साथ पहुंचे थे। वह गुलदार के शव को अपने साथ रेंज कार्यालय में ले गए। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक से गुलदार का पोस्टमार्टम कराकर उसे जमीन में दबा दिया जाएगा। सोमवार को भी गुलदार क्षेत्र में ही देखा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि यहां से शिवालिक वन प्रभाग नजदीक ही है। इसके चलते घने जंगल के खूंखार जंगली जानवर आबादी क्षेत्रों का रुख कर लेते हैं। हालांकि ऐसा गर्मी के मौसम में जंगल में पीने के पानी की समस्या के चलते अधिक होता है। आजकल बरसात का मौसम है। इसके बावजूद कई जानवर जो गर्मी में आबादी की तरफ आ चुके होते हैं, यहीं के जंगलों में भटक जाते हैं और वह वापस शिवालिक वन प्रभाग के जंगलों में नहीं पहुंच पाते। ऐसे जानवर कई बार खेतों में काम करने वाले किसानों मजदूरों के लिए खतरा बन जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले दिनों क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में बच्चों को मौत के घाट उतारने की दिल दहला देने वाली घटनाएं हुई थी। शुरुआत में तो उसे खूंखार कुत्ता बताया जा रहा था। बाद में क्षेत्र में गुलदार के देखे जाने की बात भी सामने आई थी। इस अज्ञात जानवर ने चार दिन में दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग की टीम भी मौके पर रही थी कैमरे, जाल और पिंजरे भी लगाए गए थे। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed