फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guldar killed the goat, the villagers chased it away

Meerut News: गुलदार ने बकरी को मार डाला, ग्रामीणों ने हांका कर भगाया

Wed, 10 May 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 10 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed the goat, the villagers chased it away
- बकरी के मिमयाने पर देखने पहुंचे युवक को दिखा गुलदार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गुलदार ने शेरगढ़ मौजे के बहादरनगर स्थित गोशाला में बंधी बकरी पर हमला कर मार डाला। बकरी के मिमियाने पर गोशाला की रखवाली कर रहे युवकों के गुलदार को देखकर होश उड़ गए उन्होंने शोरशराबा कर व लाठी-डंडे फटकार कर गुलदार को भगाया। इसमें वन कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है।


तीन दिन पूर्व शेरगढ़ के बहादरनगर गोशाला में गुलदार के दिखाई देने पर वन विभाग की ओर से गोशाला के समीप पिंजरा लगाया गया था, जिसमें गुलदार को आकर्षित करने के लिए पिंजरे में एक बकरी को बांधा जा रहा है। जिसमें वन कर्मी दिन में बकरी को खोलकर गोशाला में बांध देते थे। सोमवार रात वन कर्मी बकरी को पिंजरे में बांधना भूल गए, बकरी गोशाला में भूसे की कोठरी के समीप बंधी हुई थी। रात को गुलदार गोशाला में घुस आया और बकरी को मार डाला। जब बकरी के मिमियाने की आवाज पर गोशाला में पशुओं की रखवाली कर रहे गुरजंट सिंह व बाई सिंह ने बाहर निकलकर देखा तो गुलदार ने भूसे की कोठरी के समीप बंधी बकरी को मार डाला।
विज्ञापन

वनकर्मी बीती रात बकरी को पिंजरे में बांधना भूल गए, जिससे गुलदार पकड़ में आने से बाल बाल बचा। इससे कहीं न कहीं वन विभाग की लापरवाही प्रतीत होती है। पिंजरा वहां हटाकर पीली नदी के समीप लगाया गया है। गौरतलब है कि शेरगढ़ की बहादरनग गोशाला में करीब 150 गोवंशीय पशु संरक्षित है जिसमें शिकार की तलाश में गुलदार अक्सर गोशाला के समीप देखा जा रहा है। ग्रामीणो का आशंका है कि कहीं गुलदार गोशाला में रखे गए गोवंश को ही अपना निशाना न बना डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed