फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gujjar community demanded action against those who tore the posters

गुर्जर समाज ने पोस्टर फाड़ने वालों पर की कार्रवाई की मांग

Tue, 08 Jul 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gujjar community demanded action against those who tore the posters
नगर निगम ने सोमवार दे रात को राजा मिहिर भोज से संबंधित शहर में लगे तमाम पोस्टरो और बैनरो को उतर
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर रविवार रात गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके लिए सोमवार को गुर्जर समाज ने सीओ सिविल लाइन को डीएम के नाम का ज्ञापन दिया। सोशल मीडिया पर पोस्टर फाड़ने को लेकर ब्यानबाजी करने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज करने की बात कही गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेजगढ़ी चौकी के सामने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का पोस्टर लगा है। रविवार रात पोस्टर को फाड़ दिया गया। जानकारी होने के बाद राजदीप विकल सहित काफी संख्या में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए थे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया था। कुछ देर बाद गौरव चौहान नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पोस्टर फाड़ने की जिम्मेदारी ली थी। सोमवार को आदेश कसाना ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यलय पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रासुका की मांग की। वहीं, दूसरी ओर विनीत चपराना ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता ने कहा कि आरोपी ने दो समाज को बांटने का प्रयास किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed