फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guide Captain Course Camp orgaGuide Captain Course Camp organizednized

Meerut News: गाइड कैप्टन कोर्स शिविर का आयोजन किया

Wed, 08 Oct 2025 09:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 08 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Guide Captain Course Camp orgaGuide Captain Course Camp organizednized
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज में बुधवार को बीएड विभाग में स्वस्थ नारी सशक्त नारी थीम के अंतर्गत गाइड कैप्टन कोर्स शिविर का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही छात्राओं द्वारा लगाए गए टेंट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। सावित्री बाई फुले और सोफिया कुरैशी ग्रुप की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीरजा ग्रुप की छात्राओं ने द्वितीय स्थान और वहीं झांसी की रानी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. आरती शर्मा, डॉ. मीनाक्षी जैन और डॉ. शुभम त्यागी रहीं। पाक कला और टेंट निरीक्षण के निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा गुप्ता व डॉ. सीमा अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन

टेंट निरीक्षण में प्रथम स्थान पर सोफिया कुरैशी और सावित्री बाई फुले टोली रही। द्वितीय स्थान पर नीरजा टोली रही। पाक कला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रानी लक्ष्मी बाई टोली का रहा। बीएड विभाग की प्रभारी डॉ. अनुपमा सिंह ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर का संचालन स्काउट एवं गाइड संस्था की ज्योति शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed