Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guidance was given to the students on communication skills

Meerut News: छात्राओं को संचार कौशल के बारे में मार्गदर्शन दिया

Thu, 09 Oct 2025 08:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Guidance was given to the students on communication skills
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय में मिशन श​क्ति कार्यक्रम में ​शामिल छात्राएं। विद्यालय
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित महावीर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त करने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सक्रिय एवं सशक्त भूमिका सुनिश्चित करना है। साथ ही विश्वविद्यालय में कौशल विकास आधारित शॉर्ट टर्म कोर्स का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं उद्यमिता से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान देकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन हुआ। शिविर में छात्राओं एवं विद्यार्थियों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने उन्हें संतुलित आहार, योग, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के महत्व के प्रति जागरूक किया। विश्वविद्यालय की वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed