फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guidance sought from the government regarding the jewellery park.

Meerut News: ज्वेलरी पार्क को लेकर शासन से मांगा मार्गदर्शन

Tue, 30 Jun 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Guidance sought from the government regarding the jewellery park.
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार को भेजा स्मरण पत्र, ज्वैलरी हब बनाने की पहल
विज्ञापन

परियोजना को आगे बढ़ाने का किया अनुरोध
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने वेद व्यासपुरी में प्रस्तावित ज्वेलरी पार्क एवं फ्लैटेड फैक्टरी परिसर परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी को एक स्मरण पत्र भेजा गया है।

संघ के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि 17 जून 2026 को मेरठ विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में स्काईलाइन इंफ्रा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा परियोजना का प्रस्तुतिकरण हुआ था। इसे आभूषण निर्माताओं, शोरूम संचालकों, थोक व्यापारियों के साथ कारीगरों ने इसे काफी सराहा। उन्होंने परियोजना में रुचि भी दिखाई। विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना मेरठ को उत्तर भारत का प्रमुख आभूषण केंद्र बना सकती है। इससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। संघ ने शासन से परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश मांगे हैं। अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि संघ सरकार का संभावित सहयोग और नीतिगत समर्थन जानना चाहता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन के सकारात्मक सहयोग से यह परियोजना मेरठ के सराफ उद्योग को नई पहचान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed