फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guidance and security forces sought from the administration for organizing the fair

Meerut News: मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से मांगा मार्गदर्शन और सुरक्षा बल

Fri, 05 Jun 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Guidance and security forces sought from the administration for organizing the fair
- बोर्ड बैठक में नहीं बन सकी सहमति, अधर में लटका बूढ़ा बाबू मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाला बूढ़ा बाबू मेला इस वर्ष अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। 5 जून से 4 जुलाई तक मेले के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति नहीं बन सकी। परिणामस्वरूप मेले के आयोजन का प्रस्ताव पास नहीं हो पाया। फिलहाल मेले के आयोजन पर संशय के बादल छाए हुए हैं।
नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि 20 अप्रैल की बोर्ड बैठक में मेला आयोजन समिति स्थल के स्थान पर मंडी परिसर में बूढ़ा बाबू मेले के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद 5 मई और 18 मई को आयोजित विशेष बोर्ड बैठकों में भी इस विषय पर चर्चा हुई, लेकिन मेले के नाम और स्थल परिवर्तन को लेकर बोर्ड सदस्यों के बीच सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन ने पत्र में आशंका जताई कि मेले के नाम और स्थल को लेकर पूर्व की भांति विरोध-प्रदर्शन की स्थिति दोबारा उत्पन्न हो सकती है। इसी कारण उन्होंने प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश एवं पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि मेले के नाम और आयोजन स्थल को लेकर विभिन्न पक्षों की अलग-अलग राय सामने आई है। बोर्ड से प्रस्ताव पारित न होने के कारण फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका है। नगर पालिका की प्राथमिकता मेले का शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित आयोजन कराना है। प्रशासन से मार्गदर्शन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed