{"_id":"6859b167a37a7b6f0f042bdb","slug":"gtb-rishabh-xi-kings-and-challenger-won-the-matches-meerut-news-c-72-1-mrt1058-135783-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीबी ऋषभ इलेवन, किंग्स और चैलेंजर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीबी ऋषभ इलेवन, किंग्स और चैलेंजर ने जीते मैच
विज्ञापन
जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं मुख्य अतिथि
मेरठ। जीटीबी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को 13 से 15 साल वर्ग के क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इस दौरान तीन मैच खेले गए, जिसमें जीटीबी ऋषभ इलेवन, किंग्स और चैलेंजर मैच जीतकर बढ़त बनाई।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर ऋषभ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें कृष्णा ने 95 रन, कार्तिक ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अविरल ने तीन, पार्थ ने तीन विकेेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी यौद्धा की टीम 17.5 ओवर में 197 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इसमें शिवम ने 38, विपुल ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने तीन विकेट लिए। जीटीबी ऋषभ इलेवन ने 16 रन से मैच जीता।
दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 191 रन बनाए। रोनित ने 76, कुणाल ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी जीटीबी क्रिकेट एकेडमी वॉरियर्स की टीम 101 पर ऑल आउट हो गई। उत्तम ने 30, अभिजीत ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने चार ओवर में 9 विकेट प्राप्त किए और अपनी टीम को मैच जिताया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में जीटीबी क्रिकेट एकेडमी टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसमें अजय और जावेद ने 42-42 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने दो, अनमोल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी किंग्स की टीम ने 18.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 206 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से कार्तिक ने 40, हिमांशु ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव और आहद ने दो-दो विकेट लिए।
आयोजन सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डा. वसुधा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खुशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।