फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Red, Rishabh Cricket Academy Green and ITI won the matches

जीटीबी रेड, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन और आईटीआई ने जीते मैच

Fri, 13 Jun 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
GTB Red, Rishabh Cricket Academy Green and ITI won the matches
जीटीबी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें जीटीबी रेड, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन और आईटीआई की टीम ने जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसमें नैतिक ने 42, मुआज ने 40, शिवजोत ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, नक्ष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल ब्लू की टीम 17.5 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें अरनव ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश ने तीन, देव ने तीन विकेट लिए। जीटीबी रेड ने पांच रन से जीत प्राप्त की। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 170 रन बनाए। इसमें कुलप्रीत ने 41, कृष्णा ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवांश ने दो, हमजा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच जीता। इसमें दक्ष ने 43, मानिश ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में पुलकित ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए। तीसरे मैच में आईटीआई आरसीबी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसमें मनन और जैद ने 39-39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई सीएसके ने 18.4 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें सक्षम ने 40, अभिनव ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में समर्थ ने तीन विकेट लिए। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज शुक्रवार को तीन लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed