फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Panthers Win Senior Category Trophy

Meerut News: जीटीबी पैंथर ने सीनियर वर्ग की ट्रॉफी जीती

Sat, 23 May 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
GTB Panthers Win Senior Category Trophy
- विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी पैंथर की टीम ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 48, प्रिंस ने 42, कृष्णा और आयुष ने 40-40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से आरिश ने तीन, रोनित ने तीन, हिमांशु ने भी तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी पैंथर की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अवि ने 75, अजय ने 40, हिमांशु ने 39, आरिश ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, कुणाल ने दो, अनमोल ने तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता के बाद जीटीबी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने विजेता और उपविजेता टीम के सभी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था करने की बात कही। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज अवि, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदित्य यादव, गेंदबाज कार्तिक को चुना गया। इस मौके पर रोनित, हिमांशु, वीर, वैभव, आरिश, पार्थ, अरनव आदि खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में हिमांशु, नीरज, खुशबू, रजनी, कोमल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed