फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB, Meerut Eleven, and Meerut Champion won their matches.

Meerut News: जीटीबी, मेरठ इलेवन और मेरठ चैंपियन ने मैच जीते

Mon, 22 Jun 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
GTB, Meerut Eleven, and Meerut Champion won their matches.
- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जूनियर वर्ग में दो और सीनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें जीटीबी और मेरठ इलेवन व मेरठ चैंपियन की टीमों ने मैच जीते।
जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। इसमें देवांश ने 62, असकान ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने तीन, लक्ष्य, सार्थक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी चैंपियन की टीम 197 रन ही बना सकी और सात रन से मैच हार गई। टीम की ओर से सुएब ने 49, वंशिका ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने दो, देव ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 177 रन बनाए। इसमें विवेक ने 45, उवेश ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ड्रैगन की टीम 160 रन ही बना सकी और 17 रन पीछे रह गई। टीम की ओर से तनिष्क ने 41, भाविक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में युग और विवेक ने 4-4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के तीसरे मैच में मेरठ चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। इसमें विशाल ने 108 रन और शिवा ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हयात, अरनव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ डोमिनेटर्स की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई और 16 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से मोहित ने 80, आदित्य ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में असद, सागर और आरव ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार से 7 से 10 वर्ष के खिलाड़ियों के बीच पहला फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed