फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Cricket Academy Yellow and Rishabh Red won the match

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी येलो और ऋषभ रेड ने मैच जीता

Mon, 21 Jul 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
GTB Cricket Academy Yellow and Rishabh Red won the match
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार से पांचवें विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन दो मैच खेले गए। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी येलो और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड ने मैच जीता।
विज्ञापन

जीटीबी ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में दस विकेट खोकर 135 रन बनाए। इसमें अर्चित ने 40, सागर ने 37, देवांश ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आइश ने तीन, दिशांत, ध्रुव व नक्ष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी क्रिकेट एकेडमी येलो की टीम ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 136 रन बनाकर मैच जीता। दक्ष ने 66 और दिशांत ने 42 रन की पारी खेगी। गेंदबाजी में मोहसिन ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इसमें इशांत ने 44, कृष्णा ने 48, वंश ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में नैतिक ने चार, उमंग ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम 16.5 ओवर में 138 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। उमंग ने 39, शिवम ने 35, धैर्य ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा ने तीन, अभय व प्रसंग ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन बनाए। इसमें कृष्णा ने 43, हमजा ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहसिन ने दो, देवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी ब्लू की टीम 132 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें सादिक ने सबसे अधिक 29 रन बनाए।

कृष्णा ने चार विकेट लिए। चौथा मैच ऋषभ ग्रीन और जीटीबी येलो के बीच हुआ। इसमें ऋषभ ग्रीन ने 18 रन से मैच जीता। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय अब्दुल अहद ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस मौके पर क्रिकेट कोच एवं आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज भी टूर्नामेंट के लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed