फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Avengers and Rishabh Gladiators won their matches.

Meerut News: जीटीबी एवेंजर्स और ऋषभ ग्लेडिएटर ने जीते मैच

Wed, 24 Jun 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
GTB Avengers and Rishabh Gladiators won their matches.
- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सीनियर वर्ग में दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी एवेंजर्स और ऋषभ एकेडमी ग्लेडिएटर की टीम ने मैच जीते।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी एवेंजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें अरनव ने 42, अली ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने दो, हसन व आईस ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम 18.5 ओवर में 176 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से नैतिक ने 44, हमजा ने 40, दीपांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने दो, आहद ने दो, शेहजर ने दो विकेट लिए। अरहान ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ एकेडमी ग्लेडिएटर की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 48 गेंद पर 100 रन की शतकीय पारी खेली। इसमें 18 चौके लगाए। कृष्णा ने 44 व अजय ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में अरहान ने तीन, हसन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी किंग्स की टीम 201 रन पर ऑल आउट हो गई और 111 रन से हार गई। टीम की ओर से आदित्य ने 45, मन्नू ने 40, नैतिक ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रोनित ने पांच, कार्तिक, शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग में दो लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed