फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST reduction will empower every citizen of the country

Meerut News: जीएसटी कटौती से देश का प्रत्येक नागरिक होगा सशक्त

Tue, 07 Oct 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
GST reduction will empower every citizen of the country
खरखोदा में हुए व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेते अतिथि (संयोजक)
खरखौदा। कस्बा स्थित कृषि कल्याण केंद्र में व्यापारी भाजपा प्रकोष्ठ की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल व सीए आशीष गोया ने बताया कि जीएसटी कटौती से देश का प्रत्येक नागरिक सशक्त होगा। जीएसटी सुधार के फैसले के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मॉडल सबका साथ सबका विकास की गूंज श्रीनगर से कन्याकुमारी तक है। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले का देश की जनता स्वागत कर रही है तथा जश्न मना रही है। अब जीएसटी केवल पांच प्रतिशत या 18 प्रतिशत रह गया है। यह फैसला लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए अच्छा साबित होगा। पूर्व विधायक सतवीर त्यागी कार्यक्रम के संयोजक रहे। कार्यक्रम में खरखौदा मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, दुष्यंत तोमर, कृष्ण त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, आशीष प्रधान, कपिल शास्त्री व राजेश्वर छतरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed