{"_id":"5f5fcb198ebc3e4dd4465916","slug":"gst-difference-between-portal-and-actual-data-will-end-meerut-news-mrt501359119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी : पोर्टल और वास्तविक आंकड़ों में अंतर होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी : पोर्टल और वास्तविक आंकड़ों में अंतर होगा खत्म
विज्ञापन

मेरठ। जीएसटी पोर्टल पर बिक्री के आंकड़ों और वास्तविक आंकड़ों में अंतर रहता है। मिलान न होने की इस समस्या को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, ताकि व्यापारियों को परेशानी ना हो। इसके लिए जीएसटी पोर्टल पर अब बिक्री का ब्यौरा पीडीएफ में उपलब्ध होगा। रिटर्न भरने से पहले इसका मिलान सभी व्यापारियों को करना होगा। विभाग ने यह व्यवस्था पोर्टल और वास्तविक आंकड़ों के अंतर को समाप्त करने के लिए की है, ताकि संबंधित व्यापारी को भविष्य में विभाग से नोटिस न जारी हों।
जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को प्रत्येक माह अपना रिटर्न जीएसटीआर 3बी भरना होता है। इसमें कुल खरीद और बिक्री के साथ ही इनपुट और आउटपुट टैक्स बताना होता है। इसके आधार पर व्यापारी पर टैक्स की गणना होती है। अभी तक व्यापारी अपने खाता बही को देखकर विक्रय की रकम भरता था और बिक्री का विवरण जीएसटीआर वन में प्रत्येक माह की 11 तारीख तक दाखिल करता था। एसजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त संपूर्णानंद पांडे ने बताया कि अब ऐसे व्यापारी जो मासिक आधार पर जीएसटीआर वन भरते हैं, उनके जीएसटीआर 3बी में माह की बिक्री के आंकड़े पीडीएफ के रूप में उपलब्ध होंगे। इनको डाउनलोड करके व्यापारी अपने जीएसटीआर वन से मिलान कर सकते हैं। अगर कहीं कोई गड़बड़ी होती है तो व्यापारी सही आंकड़ों को अपने जीएसटीआर 3बी में भरकर उसे अपलोड कर सकते हैं।