{"_id":"5fe23a5cdab7e165cd22ccfb","slug":"groom-firing-illegal-weapon-in-marriage-in-shamli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: शादी में दूल्हे ने अवैध हथियार से की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: शादी में दूल्हे ने अवैध हथियार से की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
शादी में दूल्हे ने अवैध हथियार से की हर्ष फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अवैध असलाह से फायरिंग करते हुए दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पहचान कर आरोपी दूल्हा और उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार को बाबरी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर घुडचढ़ी के दौरान दूल्हे का अवैध हथियार (मस्कट) से फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर उसकी जांच पड़ताल शुरू की।
बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि जांच में वीडियो क्षेत्र के गांव गोगवान का पाया गया। यह वीडियो 24 नवंबर का बताया गया है। दूल्हा बने युवक की पहचान गांव गोगवान के मोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दूल्हे का भाई चीनू भी हाथ में अवैध हथियार लिए हुए दिख रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी तरफ से बाबरी थाने पर मोहित व चीनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अवैध असलाह से फायरिंग करते हुए दूल्हे का वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो में दिख रहे दूल्हे की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।