फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Groom arrested in case of harsh firing in Lisadigate

Meerut News: लिसाडीगेट में हर्ष फायरिंग के मामले में दूल्हा गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Groom arrested in case of harsh firing in Lisadigate
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी मोमीनाबाद में मंगलवार रात शादी समारोह में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपी दूल्हे रिजवान उर्फ रिज्जू को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी इस मामले में जेल जा चुके हैं। दूल्हे समेत ने पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट हुई थी। घटना में अपनी बालकनी में खड़े होकर चढ़त देख रही तब्बसुम नाम की महिला सिर में गोली लगने से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

मोमीनाबाद निवासी रिजवान उर्फ रिज्जू का चार फरवरी की शाम निकाह था। समारोह लोहियानगर क्षेत्र के स्टार हैरिटेज बैंक्वेट हॉल में था। देर रात चढ़त हो रही थी। कॉलोनी की महिलाएं छतों और बालकनी में खड़े होकर चढ़त देख रही थीं। चढ़त में शामिल दूल्हे के दोस्त अवैध हथियारों से लगातार फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली अपनी बालकनी में खड़ी तब्बसुम के सिर को छूते हुए निकल गई थी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई थी। आरोपी मौके से भाग निकले थे। महिला को गढ़ रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इसके आधार पर दूल्हे रिजवान और उसके भाई नूर के अलावा इस्लामाबाद निवासी शाहजेब उर्फ मुन्नान, कंजर वाला पुल निवासी शान उर्फ शाहरूख, बुनकर नगर निवासी सरताज उर्फ लाला व 12 अज्ञात को चिह्नित किया।
विज्ञापन

दरोगा नितिन कुमार की ओर से जानलेवा हमले, लोगों की जान खतरे में डालने, जबरन रास्ता रोकने, दंगा भड़काने के प्रयास की धारा और 7 सीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। अगले दिन पुलिस ने मोहम्मद शाहजेब उर्फ मुन्नान को कंजर वाला पुल से तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने दूल्हे रिजवान को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि अन्य आरोपियों को तलाश में दबिश दी जा रही। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

आरोपियों ने राहगीरों पर भी की थी फायरिंग
चढ़त के दौरान आरोपियों ने थाने से महज 500 मीटर दूर काफी देर तक अराजकता की थी। रास्ता रोककर आरोपियों ने आतिशबाजी के साथ अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की थी। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। कुछ राहगीरों ने रास्ता खोलने के लिए कहा तो आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग की थी। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इस घटना से पूर्व रिजवान की हल्दी की रस्म में भी जमकर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed