फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   grey leg goonj

ग्रे लेग गूज की चहचहाहट से गूंज रही सेंक्चुरी

Thu, 09 Feb 2017 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Feb 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
grey leg goonj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ग्रे लेग गूज की चहचहाहट से गूंज रही सेंक्चुरी हस्तिनापुर सेंक्चुरी में प्रवासी पक्षियों में इस बार ग्रे लेग गूज काफी संख्या में आई हैं। यह चिड़िया हिमालय रीजन, चीन और तिब्बत में पाई जाती हैं। ठंड बढ़ने पर यह माइग्रेट करती हैं। फरवरी में प्रवासी पक्षी वापस लौटने लगते हैं। जानकारों का कहना है इस बार प्रवासी पक्षी अधिक आए हैं।

विज्ञापन


बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) के पूर्व निदेशक डॉ. अरशद रहमानी ने हस्तिनापुर सेंक्चुरी का दौरा कर वन विभाग को यह जानकारी दी। बता दें कि बीएनएचएस चिड़ियों के संरक्षण में काम करने वाली भारत की सबसे पुरानी सोसायटी में से एक है। डॉ. अरशद ने मुजफ्फरनगर जिले में हैदरपुर झील का भ्रमण किया। वहां पर ग्रे लेग गूज काफी संख्या में दिखीं। आंकड़ा एक हजार से अधिक का है। उन्होंने मुख्य वन संरक्षक मेरठ जोन मुकेश को बताया कि इतनी संख्या में यह चिड़िया उन्होंने एकसाथ नहीं देखी। यह सेंक्चुरी के लिए अच्छी बात है। विभाग इस पर काम करे। वन विभाग ने सेंक्चुरी में वैट लैंड चिह्नित किए हैं। हैदरपुर उनमें से एक है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइल्ड लाइफ साइंस विभाग में प्रोफेसर डॉ. हफीलउल्ला खान का कहना है ग्रे लेग गूज भरतपुर और अलीगढ़ में भी माइग्रेट करके आती हैं। उनके विभाग ने ग्रे लेग गूज पर रिसर्च की थी। सैटेलाइट ट्रांसमीटर लगाकर पता किया था। ग्रे लेग गूज 24 घंटे में बिना रुके साउथ चाइना सी पहुंच गई थीं। मौसम और परिस्थितियों के हिसाब से इस बार प्रवासी पक्षी अधिक आने का अनुमान था। ऐसा हुआ भी है। फरवरी में प्रवासी पक्षी लौटना शुरू कर देते हैं। एक सप्ताह बाद जैसे ही तापमान में कुछ उछाल आएगा, पक्षी वापस लौटने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed