फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Great victory of RK Sports Cricket Club in Game City Arena

Meerut News: गेम सिटी एरेना में आरके स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

Sat, 09 May 2026 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Great victory of RK Sports Cricket Club in Game City Arena
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरर्ठ। गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में आयोजित गट्स एंड ग्लोरी कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट फेडरेशन कप में शनिवार को आरके स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब और पीएनबी लॉयंस के बीच मैच हुआ। इसमें आरके स्पो़र्ट्स क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर आरके स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएनबी लायंस की टीम ने 20 ओवरों में 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से तपन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 59 गेंदों में 130 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 27 गेंदों में 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। आरके स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी में फारून ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके बाद 220 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 15.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के नायक अफजल खान रहे। उन्होंने ताबड़तोड़ 83 रन बनाए। वहीं, राज सिद्धू आनंद ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 41 रन बनाए। पीएनबी लायंस की ओर से रोहिणी ने दो विकेट हासिल किए। अफजल को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed