{"_id":"691b2821d1f87a154f0929a4","slug":"great-victory-of-friends-cricket-academy-meerut-news-c-72-1-mct1009-144065-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में सोमवार को अंडर-19 वर्ग में क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और जीसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने 104 रनों से मैच जीता।
फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। टीम की ओर से दीपू ने 64 गेंद में 102 रन की पारी खेली। तुषार शर्मा ने 67 रन और माज ने 52 रन बनाए। जीसीए की ओर से गेंदबाजी में जुनैद ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 35.1 ओवर में 224 रन ही बना पाई। टीम की ओर से आकाश यादव ने 53 रन, दीपक कुमार ने 49 रन रन बनाए। गेंदबाजी में एकलव्य ने 4 विकेट और आदित्य ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दीपू को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर कोच यजुवेंद्र और दीपक मौजूद रहे।