फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Great victory for GTB and Rishabh Cricket Academy

Meerut News: जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Sun, 01 Mar 2026 05:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Great victory for GTB and Rishabh Cricket Academy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत प्राप्त की।
सब जूनियर वर्ग में पहले मैच में टॉस जीतकर गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें वंशिका ने 40, रितिक ने 38, अक्क्ष ने 36 और दक्ष ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, आरव, गोल्डन, शुएब ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने 23.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी। जीटीबी ने 8 रन से मैच जीता। स्पोर्ट्स इलेवन की ओर से आरव ने 41, भाविक ने 40, आरिश ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने 5 विकेट लिए। गौरव ने तीन और आयुष ने भी दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 189 रन बनाए। इसमें कुणाल ने 63, दिपांशु ने 40, दिव्य ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आईश ने 4, अभय ने 3, केशव ने 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीता। इसमें आरिश ने 42, शौर्य ने 40, अभय ने 37, शिव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल ने 3, वैभव ने 3, श्रेष्ठ ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि होली पर्व के चलते ऋषभ और जीटीबी एकेडमी में दो, तीन और चार मार्च को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed