{"_id":"699b1a76382e6d6d630171f3","slug":"great-performance-by-durin-of-germany-and-paras-anand-of-meerut-meerut-news-c-72-1-mct1009-149257-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जर्मनी के ड्यूरिन और मेरठ के पारस आंनद का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जर्मनी के ड्यूरिन और मेरठ के पारस आंनद का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को सभी वर्ग में क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जर्मनी के ड्यूरियन ने शानदार खेल दिखाया और मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा मेरठ के पारस आनंद ने भी शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज की।
रविवार को 35 से लेकर अंडर 80 आयु वर्ग में विक्टोरिया पार्क और अलेक्जेंडर कोर्ट में 60 मैच खेले गए। मैच की शुरूआत में मेरठ के पारस आनंद ने अनिल कुमार को 6-1, 6-1 से हराया। पुनर भसीन ने पवन को 6-0, 6-3 से हराया। मनोज सेवा ने महाजन को 4-6, 6-3, 6-3 से, भावेश गौर ने प्रसन्नजीत पॉल को 6-0, 6-3 से मात दी।
जर्मनी के ड्यूरियन ने रोहन को 3-6, 7-5 से, गंगाधर ने अजीत को 6-1, 6-3 से हराया। अमित संगल ने आदित्य मधोक को 6-2, 6-1 से, उल्लास ने संजय हर्षवर्धन को 6-0, 6-0 से, सुभाष पटेल ने संदीप सहगल को 6-3, 5-7, 6-4 से, तुलसीराम ने राय एडवर्ड को 6-1, 7-6, 7-4 से हराया।
विज्ञापन
धावल पटेल ने ताहिर अली को 6-2, 6-2 से, अनिल निगम ने पंकज जैन को 6-1, 6-0 से, रामदास बाला ने अरुण आत्रेय को 5-7, 6-1, 6-1 से, चेतन देसाई व मयूर बसंत की जोड़ी ने अजीत भारद्वाज व राकेश कोहली को, चटवाल ने डॉक्टर रंधावा को, शशि भूषण शर्मा ने सुनील को, भारत सिंह ने हितेन्दर पंवार को हराया। जय प्रकाश निषाद ने विनोद कुमार को, संजीव ने सुरेश राणा को, योगेश कोहली ने राजेश दवे को हराया।
अनिल कुमार ने बद्री को, वेणुगोपाल ने आनंदमूर्ति कोराजेश गणपति ने टीकम सिंह को, रितेश लूथरा ने राकेश कपूर को पराजित किया। भानु प्रतापसिंह ने विपिन कुमार सिंह को, राजदत ने शिव मोहन शर्मा को हराकर अपने मुकाबले जीते। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, राहुल, अमन अग्रवाल, अवनीष आदि मौजूद रहे।
भारत आकर अच्छा लगा : डोरियन
जर्मनी ने मेरठ टूर्नामेंट खेलने पहुंचे ड्यूरियन ने कहा कि वह दूसरी बार भारत आए हैं। उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने यहां के माहौल और भोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि आगे मौका मिला तो वह फिर यहां मैच खेलने आएंगे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उम्मीद है कि वह फाइनल में खेलते नजर आए।
मेरठ में खुलनी चाहिए टेनिस एकेडमी : पुनीत अग्रवाल
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल ने कहा मेरठ में आईटीएफ 700 टूर्नामेंट का आयोजन होना बड़ी बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले साल मेरठ में 1000 प्वॉइंट वाला टूर्नामेंट होगा। मेरठ को इस श्रेणी में टूर्नामेंट कराने का नंबर वन का खिताब मिल चुका है। जूनियर में लखनऊ नंबर वन रहा है। उन्होंने कहा कि टेनिस के लिए एक एकेडमी भी मेरठ में होनी चाहिए। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगी।