फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grandson strangled his grandfather death for not paying fifty thousand in Saharanpur

UP: पोते ने दादा की गला घोंटकर की हत्या, पचास हजार रुपये नहीं देने पर वारदात को दिया अंजाम

Mon, 19 Sep 2022 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Sep 2022 03:51 PM IST
सार

यूपी के सहारनपुर में एक युवक ने अपने दादा की गला घोटकर हत्या कर दी। बताया गया कि युवक दादा से 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा था। नहीं देने पर उसने दादा की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Grandson strangled his grandfather death for not paying fifty thousand in Saharanpur
मृतक दादा की फाइल फोटो व विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ थानाक्षेत्र में पचास हजार रुपए न देने पर पौत्र सोनू ने अपने 75 वर्षीय दादा पिरवा उपाध्याय की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी सोनू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव सढोली निवासी पारस पुत्र पप्पू सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके ताऊ चंद्रपाल का लड़का सोनू कई दिनों से दादा पिरवा से पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था। रविवार की शाम सोनू ने इसी बात को लेकर दादा के साथ गाली-गलौज भी की थी। जिस पर ग्रामीणों ने भी सोनू को समझाया था लेकिन वह देर रात तक झगड़ा करता रहा।
विज्ञापन


पारस ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे उसकी मां सविता दादा को घेर में चाय देने गई तो वह अपनी चारपाई पर मृत पडे मिले। उसने इसकी सूचना घर आकर परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: We The Change: मिलिए UN की यंग क्लाइमेट लीडर मेरठ की हिना सैफी से, छोटे गांव से पर्यावरण के लिए कर रहीं काम



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। मृतक पिरवा खेती करते थे तथा उनके  तीन पुत्र थे। जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी जैसे निशान मिले हैं। मृतक के पौत्र पारस ने अपने तहेरे भाई सोनू पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed