फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grandson dies to heart attack after grandfather's death in Muzaffarnagar

यूपी: दादा की कब्र खोदते वक्त पौत्र की हार्टअटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 24 Apr 2020 07:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Apr 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Grandson dies to heart attack after grandfather's death in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरनगर के जानसठ में दादा की मृत्यु होने पर उनके शव को सुपुर्द ए खाक करने को कब्र खोदने गए पौत्र की भी हार्टअटैक से कब्रिस्तान में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में दादा और पौत्र को बराबर- बराबर कब्रों में सुपुर्द ए खाक किया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला चौक बेरियान निवासी वृद्ध यूसुफ पुत्र सत्तू की बृहस्पतिवार की शाम अचानक मौत हो गई थी। मृतक वृद्ध के परिवार का पौत्र 42 वर्षीय सलीम पुत्र शकील मोहल्ले के चार-पांच युवकों के साथ दादा के शव को सुपुर्द ए खाक करने को कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था। उसी दौरान कब्र खोदते हुए सलीम ने मजाक करते हुए युवकों से कहने लगा कि बराबर में एक कब्र और खोद लो, आजकल समय ही ऐसा चल रहा है। देश में कोरोना जैसी महामारी चल रही है। न जाने कब क्या हो जाए। उसके मजाक में कही गई बातें चंद मिनटों के बाद ही सच साबित हो गई। कब्र खोदते हुए सलीम की अचानक हार्टअटैक होने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व चेयरमैन अतीक उर रहमान अंसारी का निधन, कस्बे में दौड़ी शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कब्रिस्तान में सलीम की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालात ऐसे बन गए कि कुछ समय बाद ही पौत्र की कब्र भी उसके दादा के बराबर में ही खोदनी पड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों के शवों को कब्रिस्तान में बराबर- बराबर खोदी गई कब्रों में सुपुर्द ए खाक किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed