फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand processions were taken out on Ganesh Utsav

गणेश उत्सव पर भव्य शोभायात्राएं निकालीं

Sun, 31 Aug 2025 04:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Grand processions were taken out on Ganesh Utsav
मेरठ..कंवलजीत..साकेत स्थित प्रगति नगर से निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.....
..श्री सिद्धि विनायक मंदिर में 56 भोग का विशेष आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में गणेश उत्सव के तहत विभिन्न स्थानों से विसर्जन यात्रा निकाली जा रही हैं। गणेश पंडालों में सुबह और शाम आरती और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों और बाजारों से होकर निकली। नानू और भोला की झाल पर विसर्जन किया गया।
सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत प्रगति नगर में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान गलियों में फूलों की वर्षा और जलपान की व्यवस्था के बीच श्रद्धालु ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बच्चे केसरिया ध्वज लेकर यात्रा में झूमते रहे। युवा अबीर गुलाल उड़ाकर उत्साह से भक्ति में लीन रहे। शोभायात्रा का नेतृत्व सुरेश चंद, राकेश चंद, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, सतीश और कृष्ण कुमार ने किया। शोभायात्रा के समापन पर विधि-विधान से गणपति विसर्जन के साथ हुआ।
विज्ञापन

आदर्श नगर श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में भगवान गणपति को 56 भोग अर्पित किए गए। पंडित गणेश ठाकुर ने बताया कि हिंदू परंपरा में 56 भोग का विशेष महत्व है। यह सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य का प्रतीक है। मीठा भोग प्रेम और मधुरता को दर्शाता है। खट्टा भोग ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। शाम को मंदिर में महाआरती हुई। उधर, माधवपुर सेक्टर एक से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन भोला की झाल पर किया गया। यात्रा में युवा, बच्चे सभी अबीर गुलाल उड़ाकर नाचते गाते चल रहे थे। इस अवसर पर संजय जैन, मनीष अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, वसंत अग्रवाल रहे। बनवारी वाटिका टीपीनगर में भी गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गजानन का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
धार्मिक गीतों के साथ किया मूूर्ति विसर्जन
मेरठ। कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान करने के बाद रविवार को नानू नहर में मूर्ति विसर्जन किया गया। कार्यक्रम पैठ बाजार मंदिर महादेव प्रबंध समिति की ओर से किया गया। इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति को प्रस्थान कराने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से उत्सव मनाया गया। सभी लोग मूर्ति को गाड़ी में लेकर गंगनहर पुल पर पहुंचे और मूर्ति को जल में प्रवाह किया गया। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, पंडित संजय त्रिपाठी, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश खन्ना, बबीता खन्ना रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed