फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand processions, featuring tableaux, were taken out on Shri Ram Navami.

Meerut News: श्रीराम नवमी पर झांकियों सहित भव्य शोभायात्राएं निकालीं

Fri, 27 Mar 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Grand processions, featuring tableaux, were taken out on Shri Ram Navami.
- शहर के प्रमुख मंदिरों की ओर से हुए आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रीराम नवमी पर शहर के प्रमुख मंदिरों की ओर से धार्मिक आयोजन कराए गए। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। मंदिरों में कन्या पूजन, हवन और भजन संध्या हुई। श्री रामा संकीर्तन मंदिर की ओर से झांकियों संग निकली यात्रा में जयश्री राम के जयकारे गूंजते रहे।
वानर सेना, राधा कृष्ण, शंकर, हनुमान, मां काली और अघोरी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का 85 स्थानों पर पुष्प वर्षा और विभिन्न व्यंजनों से स्वागत किया गया। पैठ क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, महापौर अहलूवालिया, महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने भगवान से आशीर्वाद लिया। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ मिन्नी सचदेवा, नवीना छाबड़ा और कमलेश आर्य ने किया।
विज्ञापन

उधर, रेलवे रोड स्थित श्रीनाथ जी गौरी शंकर महादेव मंदिर में डॉ. सुबोध गर्ग में दीप जलाकर सुंदरकांड का पाठ कराया। सामूहिक आरती के बाद हिंदी तिथि पत्रक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विनय गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा मंदिर में भी उत्सव मनाया
सहयोग सामाजिक संस्था के तत्वावधान में जत्तीवाडा के गंगा मंदिर में रामनवमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ. पंकज कुमार झा ने राम दरबार के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष दिनेश कुमार शांडिल्य ने भी पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर विरेंद्र शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, अनिल सिंघल रहे।
माता की चौकी का हुआ आयोजन
- नवरात्र पर अलेक्जेंडर क्लब की ओर से वेस्ट एंड रोड पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने माता की ज्योति प्रचंड की। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने आरती की। दिल्ली से आई दुर्गा जागरण पार्टी के स्वामी बुद्धिराजा ने गणेश वंदना की। माता के भजन सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पहली बार ऐसा आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमन अग्रवाल, राहुल दास, संजय अग्रवाल, अपार अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, नेहा, मोहिनी सहित अन्य मौजूद रहीं।
वामन भगवान ने धारण के किए धनुष बाण
- सदर वामन भगवान मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। मंदिर में वामन भगवान की मूर्ति को धनुष बाण धारण कराए गए। प्रभु की स्तुति पंडित नंदकिशोर शर्मा ने की। दिव्य शृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा ने किया। अंत में भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री समीर खुराना, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता, मनु और गौरव गुप्ता रहे। वहीं, छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में कन्या पूजन के बाद भक्तों को हलवे का प्रसाद बांटा गया।

हवन के साथ कथा का समापन
- गढ़ रोड गार्डन हाउस काॅलोनी में चल रही भागवत कथा का समापन हवन के साथ हुआ। इसमें सत्यानंद महाराज ने कथा का सार बताया। इस अवसर पर प्रीति बत्रा, नम्रता शर्मा, गीता, विदित घई, सिमरन, कृष्ण कांत सहित अन्य मौजूद रहे। तिरंगा गेट स्टेट बैंक कॉलोनी में श्रीराम जन्मोत्सव पर हवन के साथ कन्या पूजन हुआ। पूजन आचार्य बाल गोविंद जोेेशी ने किया। मुख्य यजमान सुनीता शर्मा और रविंद्र कुमार शर्मा रहे। वहीं, वेस्ट एंड रोड सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान एवं बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ में 121 घंटे का अखंड पाठ आरंभ हुआ। पूजन महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed