फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand procession taken out on the second anniversary of Shri Ram Temple

Meerut News: श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Thu, 22 Jan 2026 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on the second anniversary of Shri Ram Temple
राम यात्रा में राम सीता, हनुमान की झांकी फोटो संवाद
जानीखुर्द। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को जानी खुर्द में राम शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा जानी खुर्द के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

यात्रा का उद्घाटन पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई और भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह ने किया। भव्य राम शोभा यात्रा में झांकियों, भजन कीर्तन और जयकारों के बीच पूरे कस्बा में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। ढोल नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सजीव झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन

राम शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश ले कर चल रही थी। राम शोभा यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और उल्लास को खुलकर प्रकट किया। शोभा यात्रा के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। राम शोभा यात्रा में सुशील आडवाणी, राकेश कश्यप, मनोज फौजी, रविभारत चिकारा, मनोज कुमार, प्रधान वेदपाल फौजी, चांदवीर, पूर्व प्रधान वचन सिंह, कर्ण, सचिन आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed