फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand Kalash Yatra started from Neelkanth Maharaj Temple

नीलकंठ महाराज मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

Mon, 08 Sep 2025 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra started from Neelkanth Maharaj Temple
- जगदीश मंडप में शिवपुराण कथा शुरू, शीतल कृष्ण महाराज ने बताई शिव की महिमा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जगदीश मंडप में शिव महापुराण कथा शुरू हुई। शारदा रोड पर नीलकंठ महाराज मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। यात्रा में धार्मिक गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में शिव परिवार सहित अन्य झांकियां आकर्षक रहीं।
यात्रा का शारदा रोड और दिल्ली रोड पर स्वागत हुआ। इसका उद्घाटन विधायक अमित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, जितेंद्र मणि, रेखा ने किया। मुख्य यजमान तरुण गुप्ता और नीतू गुप्ता रहीं। कथा व्यास शीतल कृष्ण महाराज ने कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण हिंदू धर्म के अठारह प्रमुख पुराणों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक माना जाता है। यह पुराण भक्ति, आध्यात्मिकता और जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का अमूल्य स्रोत है। इसमें भगवान शिव की महिमा, उनके विभिन्न रूपों, लीला और उपासना के तरीकों का विस्तार से वर्णन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिव महापुराण भक्तों को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग दिखाती है। यह भक्तों को जीवन में संतुलन, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। पुराण में शिव-पार्वती विवाह, कार्तिकेय और गणेश की उत्पत्ति और त्रिपुरासुर वध के विषय में बताया गया है। धर्म, कर्म और भक्ति के महत्व को कथा दर्शाती है। शिव महापुराण सामाजिक और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देती है। कथा श्रवण करने वालों में दीपक सिंघल, अंकित, अंकिता, हर्षित, मनोज अग्रवाल, गौरव बंसल, विक्की, राजेश, मनोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed