{"_id":"69b03291369235b789055c54","slug":"grand-inauguration-of-zone-level-rural-sports-competition-in-meerut-meerut-news-c-73-1-smrt1027-106585-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में जोन स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल (यूपी आरएसएल) के अंतर्गत सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक-बालिका) की दो दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को विद्या विश्वविद्यालय, बागपत मार्ग मेरठ में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मेरठ वैश्विक डबास तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गौरव चौधरी सहित अमित कुमार, रितु, संगीता पंवार, अभिनव, सोनू कुमार, पुलकित त्यागी, आशु शर्मा और अतुल चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वैश्विक डबास ने युवा कल्याण विभाग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। तिरंगा गुब्बारे उड़ाकर और 1500 मीटर पुरुष दौड़ का फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में गाजियाबाद के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर महिला दौड़ में गाजियाबाद की मोनिका, 400 मीटर पुरुष सीनियर में अनिकेत सिंह और 200 मीटर पुरुष सीनियर में मेरठ के सुमित भड़ाना ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला फुटबाल में बुलंदशहर की टीम विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रैकसूट, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।