फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand event of Budha Babu fair will be organized in Sardhana from June 4

सरधना में 4 जून से होगा मेला बूढ़ा बाबू का भव्य आयोजन

Wed, 21 May 2025 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Grand event of Budha Babu fair will be organized in Sardhana from June 4
सरधना। नगर पालिका में ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन को लेकर सभागार में बैठक हुई। बैठक में मेला बूढ़ा बाबू के भव्य आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। 4 जून से ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक और आपसी सौहार्द का प्रतीक सरधना के मेला बूढ़ा बाबू का आयोजन 4 जून से 4 जुलाई तक किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभासदों ने अपने सुझाव दिए। मेले के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। बैठक में मेला आयोजन को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा की गई। सभासदों ने कहा कि मेले के दौरान बेहतर लाइट व्यवस्था व दुकानदारों से कम शुल्क वसूलने और मेला कमेटी में बाहरी लोगों को न जोड़ने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सरधना नगर में साल 1952 से बूढ़ा बाबू का मेला आयोजित हो रहा है। बैठक में चेयरपर्सन सबीला बेगम, सूर्यदेव त्यागी, पूर्व अध्यक्ष निजाम अंसारी, पंकज जैन, मांगू प्रधान, अजय गौतम, दीपक शर्मा, इस्माइल मिर्जा, शाहवेज अंसारी, पिंकी सोम, मंजूर मलिक, सईद कुरैशी, शालिनी सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed