फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gram Pradhan accused of breaking temporary cowshed, complaint to SDM

ग्राम प्रधान पर अस्थायी गोशाला तोड़ने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Tue, 03 Jun 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan accused of breaking temporary cowshed, complaint to SDM
सरधना। थाना क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद निवासी ब्रह्मपाल ने प्रधान पर अस्थायी गोशाला को तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

खिर्वा नौआबाद निवासी ब्रह्मपाल ने बताया कि वह गांव में नंदी गोशाला के अध्यक्ष हैं। गऊचर की कुछ भूमि पर काफी दिनों से अस्थायी गोशाला बनी हुई है। जिसमें करीब 80 गोवंश हैं। आरोप लगाया कि सोमवार को ग्राम प्रधान ने गोशाला को तुड़वा दिया। गोशाला ध्वस्त होने के बाद उसे गोवंश धूप में बांधने पड़ रहे हैं। आरोप है कि जब उसने गोशाला तोड़ने का विरोध किया तो उसे धमकी दी। इस मामले में एसडीएम से शिकायत की गई है। जबकि ग्राम प्रधान विरेंद्र सिंह का कहना है कि वह ग्राम समाज की भूमि है। वहां पर कोई गोशाला नहीं थी। वह इस पर अवैध कब्जा करने की फिराक में था। इस भूमि पर खेल का मैदान बनना प्रस्तावित है। एसडीएम दीक्षा जोशी ने नायब तहसीलदार व बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed