Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Graduate MLC Election Heats Up in Meerut-Saharanpur Division, Political Stakes Rise

सियासत:मेरठ-सहारनपुर खंड में सियासी गर्माहट, स्नातक सीट पर फिर छिड़ी दावेदारी की जंग, शिक्षक नेता कर रहे रुख

Mon, 15 Dec 2025 11:03 AM IST
डिंपल सिरोही कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
कुलदीप त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Dec 2025 11:03 AM IST
सार

मेरठ-सहारनपुर खंड में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिक्षक नेताओं की दावेदारी और भाजपा, सपा, कांग्रेस की सक्रियता से मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है।

विज्ञापन
Graduate MLC Election Heats Up in Meerut-Saharanpur Division, Political Stakes Rise
वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-सहारनपुर खंड में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनावों की बिसात एक बार फिर सजी है लेकिन इस बार माहौल पहले जैसा शांत नहीं। सियासी हलकों में उथल-पुथल है, समीकरण बदल रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात ये कि शिक्षक राजनीति कभी इस सीट की धुरी मानी जाती थी, अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिख रही है। नतीजजन, शिक्षक नेता सीधे राजनीतिक दलों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं भाजपा पर, जिसकी पिछले चुनावों में यहां दोहरी जीत ने खेल ही बदल दिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: माननीयों की सवारी, बढ़ती गई रोडवेज की उधारी-45 साल दौड़ती रहीं VIP कारें, 8 करोड़ का बिल अटका

विज्ञापन
Trending Videos

यह सीट महज एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत नौ जिलों के शिक्षित मतदाताओं की नब्ज है। 2020 के चुनाव में भाजपा ने यहां रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा ने आठ बार के एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा को पटखनी दी, जबकि स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने चार बार के एमएलसी हेम सिंह पुंडीर को मात देकर सबको चौंका दिया था। भाजपा की यह जीत न सिर्फ राजनीतिक थी, बल्कि शिक्षक राजनीति के ढांचे को हिलाकर रख देने वाली थी।

 
विज्ञापन

आरएसएस और भाजपा खेमे में लामबंदीशिक्षक संगठनों की पकड़ ढीली पड़ते ही भीतर खलबली मच गई है। ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र त्यागी, जो चार बार चुनाव लड़ चुके हैं, इस बार मैदान से बाहर रहने की तैयारी में हैं। ऐसे में नए चेहरे आगे आ रहे हैं।

डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह भाजपा से टिकट लेने की कवायद में जुटे हैं। आरएसएस से लेकर भाजपा नेतृत्व तक, सबके दरवाजे खटखटा रहे हैं। उधर, जयकिसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और परिषद के जिलाध्यक्ष इंद्रेश अधाना भी टिकट मांगने वालों की सूची में शामिल हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह कि वे वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश गुर्जर के भाई भी हैं, यानी राजनीतिक नेटवर्क मजबूत है और दावा दमदार भी। 
 
विज्ञापन

शिक्षक राजनीति लेगी नए आयाम
एमएलसी का यह चुनाव सिर्फ सीट का नहीं, बल्कि शिक्षक राजनीति के पुनर्गठन का युद्धक्षेत्र बन चुका है। भाजपा के टिकट पर भारी भीड़, विपक्ष की सक्रियता और बदलते समीकरणों ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि शिक्षित मतदाता पर किसकी पकड़ मजबूत है और किसकी उम्मीदों को नया रास्ता मिलता है।

सपा-कांग्रेस ने तेज किया प्रचार, मैदान गर्म :

विपक्ष भी पीछे नहीं है। सपा ने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमेंद्र सिंह भाटी को उम्मीदवार बनाकर प्रचार तेज कर दिया है। 
कांग्रेस ने विक्रांत त्यागी वशिष्ट को मैदान में उतारा है, जो वर्षों से इस चुनाव के लिए तैयारी करते रहे हैं। वहीं, शर्मा गुट से मेरठ जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा और पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर के पुत्र सुशील पुंडीर भी अपनी ताल ठोक रहे हैं।  

इंद्रेश अधाना का कहना है कि शिक्षा का भला शिक्षक ही कर सकता है। भाजपा को स्नातक सीट पर शिक्षक को ही मौका देना चाहिए।
सुशील कुमार सिंह कहते हैं कि मैं युवाओं व शिक्षकों की लड़ाई लगातार लड़ रहा हूं। अधिक से अधिक युवा मतदाता जोड़कर चुनाव की तैयारियों में जुटा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed