{"_id":"68b21b9de74502436a0eb594","slug":"grabbed-rs-19-lakh-on-the-pretext-of-becoming-a-partner-in-a-restaurant-meerut-news-c-72-1-smrt1021-139630-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में साझेदार बनाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में साझेदार बनाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
मेरठ। रेस्टोरेंट में साझेदार बनाने का झांसा देकर पिता-पुत्रों ने रहाड़ा गांव निवासी शान मोहम्मद से 19 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में नरहाड़ा गांव निवासी शान मोहम्मद ने बताया कि शाहपीर गेट निवासी हाजी यासीन व हाजी आसिफ ने उनके सामने अपने पिता हाजी सईद के फैमिली रेस्टोरेंट में साझेदार बनने का प्रस्ताव रखा था। उन्होेंने 25 लाख रुपये रेस्टोरेंट में लगाने पर काफी फायदा होने की बात कही थी। शान मोहम्मद ने हाजी सईद और हाजी तय्यब ने भी उससे बातचीत की और रेस्टोरेंट में पार्टनर बनने पर फायदा होने का आश्वाासन दिया।
शान मोहम्मद ने 12 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से और 7 लाख रुपये नकद 10 अक्तूबर 2022 को उन्हें दे दिए। आरोप है कि इन लोगों ने आज तक मुनाफे का कोई पैसा नहीं दिया और धोखा देकर उनसे रुपये ऐंठ लिए। 16 जून को वह अपने रुपये मांगने हाजी यासीन के घर गए तो वहां मौजूद हाजी सईद, हाजी यासीन, हाजी आसिफ और हाजी तय्यब ने गाली-गलौज करते हुए रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।