फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grabbed Rs 10.50 lakh borrowed due to loss in business

व्यापार में घाटा होने पर उधार लिए 10.50 लाख रुपये हड़पे

Sat, 30 Aug 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 10.50 lakh borrowed due to loss in business
मेरठ। व्यापार में घाटा होने पर दो भाइयों ने उधार लिए 10.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर मकान बेचकर देने का वायदा दिया लेकिन बाद में मुकर गए। आरोपियों ने रुपये मांगने पर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर कोर्ट के आदेश पर फैसल, इजलाल व उसकी मां परवीन, बहन शमा और निशात के खिलाफ लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में रशीदनगर निवासी सलमान में बताया कि उसकी तारापुरी निवासी फैसल और उसके छोटे भाई इजलाल से दोस्ती थी। फैसल किराना के सामान का थोक व्यापार करता था। कोरोना काल में नुकसान होने पर फैसल और इजलाल ने उससे रुपये उधार मांगे। उसने फैसल को नकद और ऑनलाइन 9.50 लाख रुपये उधार दे दिए। करीब दो लाख रुपये उन्होंने वापस लौटा दिए। बकाया रुपये वापस मांगने पर दोनों ने मकान बेचकर लौटाने का आश्वासन दिया। उसके सामने मकान खरीदने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

मकान का सौदा 47.50 लाख रुपये में तय हो गया। छह माह बाद मकान के बैनामे का समय आया तो आरोपी अपने लिए दूसरे मकान का इंतजाम होने तक रुकने के लिए कहने लगे। इस बीच फैसल ने उससे तीन लाख रुपये और उधार ले लिए। उस पर 10.50 लाख रुपये बकाया हो गए। बैनामा की बात को फैसल टालता रहा। इस बीच सलमान को पता चला कि फैसल ने किसी और को 57 लाख रुपये में मकान बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये मांगने पर फैसल और उसके परिवार ने सलमान के परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed