फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gps device installed in stolen box, four arrested

चोरी हुए बक्सों में लगा था जीपीएस, चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
gps device installed in stolen box, four arrested
किठौर(मेरठ)। किठौर में चोरो ने बृहस्पतिवार को मधुमक्खी के करीब तीन दर्जन बक्से चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बक्सों में जीपीएस डिवाइस लगी है। पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी में बक्से लदे थे। पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस खुलासे नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मोहम्मद अहमद का गढ़-मेरठ मार्ग पर ग्राम नंगली किठौर पेट्रोल पंप के पास मधुमक्खी पालन केंद्र है। जहां चार दर्जन बाक्सों में मधुमक्खी पालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात चोरो ने करीब तीन दर्जन बाक्स चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मधुमक्खी के बाक्सों में जीपीएस डिवाइस लगी है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने मधुमक्खी के बक्सों से लदी एक मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से विपिन व राहुल सहित ग्राम असीलपुर कोटरा निवासी चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गैंग के चारों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed