फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   governor ram naik in CCSU convocation ceremoney says girls growing boys will have to think ahead

सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में बोले रामनाईक, लड़कियां बढ़ रहीं आगे, लड़कों को सोचना होगा

Mon, 24 Sep 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 24 Sep 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
governor ram naik in CCSU convocation ceremoney says girls growing boys will have to think ahead
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण का परिचय दे रहा है। उच्च शिक्षा में लड़कियां बहुत आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश की यूनिवर्सिटी में पिछले साल हुए दीक्षांत समारोह में 15 लाख 60 हजार डिग्री दी गईं। जिनमें 78 फीसदी संख्या लड़कियों की रही। पदकों में भी उनका अनुपात काफी आगे रहा। ऐसे में लड़कों को भी सोचना होगा। ये बातें राज्यपाल रामनाईक ने सोमवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के 30वें दीक्षांत समारोह में कहीं।
विज्ञापन


 

राज्यपाल ने दीक्षा देते हुए कहा कि मेरठ का प्रदेश में विशेष महत्व है। स्वतंत्रता संग्राम में क्रांति की चिंगारी यहीं से भड़की थी। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के  नाम पर बनी इस यूनिवर्सिटी में उनका चौथा दीक्षांत समारोह है। वे यहां आकर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि यूपी में लड़कियां उच्च शिक्षा में लगातार बेहतर कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि सीसीएसयू के दीक्षांत में 189 गोल्ड मेडल में से लड़कियों ने 126 और लड़कों ने 63 मेडल हासिल किए हैं।

इसके साथ ही यूनिवर्सिटी से इस साल 1 लाख 41 हजार 181 डिग्रियां दी गईं। जिनमें से 59619 लड़के और 81562 लड़कियां हैं। लड़कों का प्रतिशत लगातार कम हो रहा है। प्रदेश में ये स्थिति बदल रही है। पिछले साल हुए दीक्षांत समारोह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 विश्वविद्यालयों में से 25 के दीक्षांत कराए गए। इनमें 15 लाख 60 हजार डिग्रियां बांटी गईं। जिनमें 78 फीसदी लड़कियां रहीं और 22 फीसदी लड़के।

जो पदक बांटे गए उनमें भी 1653 लड़कियों को मिले और लड़कों ने 1085 पदक पाए। इस साल अब तक 13 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत हो चुके हैं, 13 के ही बाकी हैं। अब तक 5 लाख 93 हजार बच्चे पास हुए। इनमें से 56 फीसदी लड़कियां हैं। सीसीएसयू की तारीफ करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी का प्रदेश में दूसरा और देश में अब 66वां स्थान है। यूनिवर्सिटी की सूरत बदल रही है। पहले यहां के छात्रों की डिग्री को संदेह की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन जबसे नकल विहीन परीक्षाएं हुई हैं तो हालात बदले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार बनने के बाद आया सुधार 

governor ram naik in CCSU convocation ceremoney says girls growing boys will have to think ahead
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल ने कहा कि पहले प्रदेश में उद्योगपति नहीं आते थे। बिजली नहीं थी। कानून व्यवस्था ठीक नहीं थी। लेकिन अब सुधार हो रहा है। इन्वेस्टर समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 1045 उद्योगपति 4.26 लाख करोड़ का निवेश कर रहे हैं। इससे 40 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को तरक्की का रास्ता दिखाया है। ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिन पर कार्य करके आप नौकरी करने की बजाय दूसरों को नौकरी दे सकते हो।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed