फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Governments were shaken by the hum of Baba Tikait's hookah and the echo of Ranasinghe

बाबा टिकैत के हुक्के की गुड़गुड़ाहट और रणसिंघे की गूंज से हिलती थीं सरकारें

Wed, 06 Oct 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Governments were shaken by the hum of Baba Tikait's hookah and the echo of Ranasinghe
बाबा टिकैत के हुक्के की गुड़गुड़ाहट और रणसिंघे की गूंज से हिलती थीं सरकारें
विज्ञापन

मेरठ। ब्रिटिश काल में किसानों-मजदूरों के दमन और अत्याचार के खिलाफ सर छोटूराम के संघर्षों की परंपरा को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने आगे बढ़ाया तो वह किसानों के दिलों में बस गए। किसानों के हक के लिए जंग की इसी विरासत को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने आगे बढ़ाया। बाबा टिकैत की बेबाकी और साफगोई सबका दिल जीत लेती थी। कोई भय न लालच। न किसी की चाटुकारिता। डंके की चोट पर खरी बात कह देना उनकी ताकत थी। उन्होंने सच्ची बात को कभी नफे-नुकसान के तराजू पर नहीं तौला। यही कारण था कि बाबा के हुक्के की गुड़गुड़ाहट और रणसिंघे की आवाज से केंद्र और प्रदेश की सरकारें हिल जाया करती थी। बाबा को जो सही लगता था वह बिना लाग-लपेट के कह दिया करते थे। उनके व्यक्तित्व में देशज ठाठ था। उनमें कड़ा परिश्रम, ईमानदारी, अक्खड़ता और फक्कड़पन था। पश्चिमी यूपी के किसानों और मजदूरों की बिजली, पानी और गन्ने के बकाया भुगतान की लड़ाई से शुरू हुआ उनका संघर्ष आजीवन चलता रहा। बाबा टिकैत ने कभी किसी राजनेता की की परिक्रमा नहीं की। वह किसानों के सच्चे हमराह बनकर पूरी ठसक से उनकी बात रखते थे। दिल्ली का आंदोलन हो या करमूखेड़ी बिजलीघर का या फिर मेरठ कमिश्नरी का। आज भी बाबा टिकैत के नेतृत्व और संगठन क्षमता के किस्से किसानों को याद हैं। बाबा ने सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशाखोरी, भ्रुण हत्या जैसे आडंबरों के खिलाफ भी काम किया। बाबा किसानों के सच्चे संरक्षक और पोषक थे।
किसान जागृति के रूप में मनेगी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती
मेरठ। किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भाकियू समेत तमाम किसान संगठन और विपक्षी दल बाबा को याद करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रवक्ता बबलू जिटौली ने बताया कि बुधवार को बाबा की जयंती को किसान धूमधाम से मनाएंगे। इस अवसर पर सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा। काफी किसान सिसौली में होने वाले कार्यक्रम में भी पहुंचेंगे। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की याद में कमिश्नरी पार्क में एक स्मृति गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वहीं जय किसान आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता मनीष भारती ने बताया कि बाबा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed