फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government will make arrangements for living and livelihood: Dharampal

रहने और जीविकोपार्जन का इंतजाम करेगी सरकार: धर्मपाल

Tue, 17 Sep 2024 06:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Government will make arrangements for living and livelihood: Dharampal
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने से एक ही परिवार के दस लोगों की मौत बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पीड़ितों के सामने जीविकोपार्जन की भी समस्या है। इस समस्या का समाधान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री सीधे पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। उन्हीं के निर्देश पर यहां आया हूं। सोमवार को जाकिर कॉलोनी पहुंचे मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ये बातें की। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अफसरों से पूरे मामले की जानकारी और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जान की कोई कीमत नहीं होती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार ऐसी घटनाओं पर बेहद संवेदनशील हैं। कहा कि अनुमन्य से भी ज्यादा सुविधाएं देने का काम किया जाएगा। इनके जीविकोपार्जन और रहने का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा। पूरा परिवार डेयरी चलाता था और मकान गिरने से उनकी भैंसे भी दब गईं, ऐसे में रोजगार की व्यवस्था के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आजीविका का भी पूरा प्रबंधन किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा और एसएपी डा. विपिन टाडा ने उन्हें मौका-मुआयना कराया और मौजूदा हालात की जानकारी दी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कारी अफ्फान कासमी और पार्षद इकराम बालियान आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री अफसर और जनप्रतिनिधियों के साथ सन्तोष अस्पताल पहुंचे। घायल सायमा का हाल जाना। स्टाफ को उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कहा कि इलाज में किसी भी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। सायमा के तीमारदारों से भी उन्होंने बातचीत की। मदद का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed